क्या आपने अभी-अभी बी.ए. की पढ़ाई पूरी की है और सोच रहे हैं कि अब आगे क्या करें? सबसे पहले, आपको बधाई हो! बी.ए. की पढ़ाई ने आपको सोचने, विश्लेषण करने, और समाज को गहराई से समझने की क्षमता दी है।
लेकिन अक्सर इस डिग्री के बाद लोग खुद से पूछते हैं कि आखिर अब कौन से करियर विकल्प हमारे लिए खुले हैं। हम सभी का सपना होता है कि हम अपनी पढ़ाई के बाद एक स्थिर और सम्मानजनक नौकरी पाएं ताकि हम अपने परिवार को सपोर्ट कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
यही कारण है कि मैंने इस ब्लॉग में बी.ए. के बाद के कुछ प्रमुख सरकारी नौकरी के विकल्पों को आपके सामने रखा है। हर नौकरी की अपनी अनोखी जिम्मेदारियां और आकर्षक फायदे हैं।
चाहे आपको पढ़ाने का शौक हो, समाज की सेवा करने का जुनून हो, या फिर अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में रुचि हो—यहां आपके लिए कुछ न कुछ जरूर है।
तो चलिए, इन नौकरियों की गहराई से जानकारी लेते हैं और देखते हैं कि कैसे आपकी बी.ए. की पढ़ाई आपके सपनों को साकार कर सकती है और आप BA के बाद कौन कौन से सरकारी नौकरी कर सकते है।
आज हम जानेंगे की
BA के बाद गवर्नमेंट जॉब की सूचि
नीचे एक Table दी गई है जिसमें सभी प्रमुख नौकरियों के नाम दिए गए है जिसे आप BA के बाद ही कर सकते है, उनके वेतन और संबंधित परीक्षाओं का विवरण है।
नौकरी का नाम | परीक्षा का नाम | शुरुआती वेतन (प्रति माह) |
---|---|---|
शिक्षक | TET/CTET | ₹25,000 – ₹40,000 |
SSC CHSL | SSC CHSL | ₹19,900 – ₹35,000 |
पुलिस सेवाएं (SI/कांस्टेबल) | राज्य पुलिस भर्ती परीक्षा | ₹21,700 – ₹45,000 |
भारतीय डाक विभाग | पोस्टल असिस्टेंट परीक्षा | ₹25,000 – ₹35,000 |
विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट | SSC CGL | ₹35,400 – ₹50,000 |
LIC और बीमा कंपनियां | LIC ADO/Assistant | ₹25,000 – ₹40,000 |
वन विभाग (फॉरेस्ट रेंजर) | राज्य वन विभाग परीक्षा | ₹35,000 – ₹45,000 |
सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां | PSU भर्ती परीक्षा | ₹40,000 – ₹60,000 |
आयकर विभाग (इंस्पेक्टर) | SSC CGL | ₹44,900 – ₹55,000 |
कस्टम्स और एक्साइज विभाग | SSC CGL | ₹44,900 – ₹55,000 |
रेलवे में ASM | RRB ASM परीक्षा | ₹35,000 – ₹42,000 |
पब्लिक सेक्टर बैंक (SO) | IBPS SO | ₹42,000 – ₹60,000 |
ग्रामीण बैंक अधिकारी | IBPS RRB | ₹30,000 – ₹45,000 |
न्यायालय सहायक | राज्य न्यायिक सेवा परीक्षा | ₹25,000 – ₹40,000 |
खाद्य निरीक्षक | FCI परीक्षा | ₹28,000 – ₹40,000 |
विद्युत विभाग (Junior Engineer) | राज्य विद्युत बोर्ड परीक्षा | ₹33,000 – ₹45,000 |
स्वास्थ्य विभाग (Pharmacist) | राज्य स्वास्थ्य विभाग परीक्षा | ₹29,000 – ₹40,000 |
नगर निगम अधिकारी | राज्य नगर निगम परीक्षा | ₹30,000 – ₹45,000 |
रेलवे क्लर्क | RRB NTPC | ₹25,000 – ₹35,000 |
रक्षा सेवाएं (Clerk) | रक्षा भर्ती परीक्षा | ₹25,000 – ₹35,000 |
इस तालिका में दी गई जानकारी से आपको अपने करियर विकल्पों का चयन करने में मदद मिलेगी। प्रत्येक नौकरी की अपनी विशेषताएं और जिम्मेदारियां हैं, और इनमें से किसी भी क्षेत्र में काम करके आप अपने करियर को एक नई दिशा दे सकते हैं।
BA के बाद गवर्नमेंट जॉब की पूरी जानकारी, Detail में
आह्ये एक एक करके इन सभी जॉब के बारे में डिटेल से जानते है ,
1. UPSC Civil Services
अगर आपके अंदर देश के प्रशासनिक कार्यों में योगदान देने और समाज की सेवा करने का जुनून है, तो UPSC Civil Services जैसे IAS, IPS, IFS पदों पर भर्ती के लिए बी.ए. की पढ़ाई बेहद मददगार साबित हो सकती है।
UPSC Civil Services में IAS, IPS, IFS जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में अधिकारी बनने का मौका मिलता है, जिसमें आपको नीति-निर्माण, प्रशासनिक कार्यों और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होती है। यह नौकरी केवल आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि समाज के लिए कुछ करने का अवसर भी प्रदान करती है।
इस नौकरी के लिए आपको Preliminary, Mains और Interview तीनों स्तरों पर कठिन तैयारी करनी होती है, लेकिन अगर आपके पास बी.ए. में पढ़े गए पॉलिटिकल साइंस और इतिहास जैसे विषयों की गहरी समझ है, तो इससे General Studies की तैयारी में काफी मदद मिलती है।
चयनित होने पर शुरुआती वेतन लगभग ₹56,100 प्रति माह होता है, साथ ही अन्य भत्ते भी मिलते हैं।
2. राज्य लोक सेवा आयोग (State PCS)
अगर आप राज्य स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी बनकर अपने राज्य के विकास में योगदान देना चाहते हैं, तो राज्य लोक सेवा आयोग (State PCS) एक बेहतरीन Option हो सकता है।
इसमें Deputy Collector, Tehsildar, Block Development Officer जैसे पद शामिल होते हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से Select होकर आप राज्य की नीतियों का कार्यान्वयन करने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
बी.ए. में पढ़े गए समाजशास्त्र और पॉलिटिकल साइंस जैसे विषय PCS की परीक्षा की तैयारी में आपकी बोहुत मदद करते हैं, जिसमें Preliminary, Mains, और Interview शामिल होते हैं।
अगर आप इस दिशा में मेहनत करते हैं, तो शुरुआती वेतन ₹50,000 से ₹60,000 प्रति माह होता है, साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी मिलते हैं, जिससे आपके करियर को स्थिरता मिलती है।
3. SSC CGL
अगर आपका लक्ष्य केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में काम करना है, तो SSC CGL आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। SSC CGL के माध्यम से आप Inspector, Auditor, Assistant Section Officer, Tax Assistant जैसे पदों पर नौकरी पा सकते हैं।
ये पद आपको Financial investigation, administrative support और Accounting work जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में शामिल होने का मौका देते हैं।
अगर Exam की बात करे तो SSC CGL में Tier 1, Tier 2, Tier 3 और Skill Test होते हैं। बी.ए. में पढ़े गए इतिहास और अर्थशास्त्र जैसे विषय General Awareness में काफी मददगार साबित होते हैं, जो इस परीक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इन पदों का शुरुआती वेतन ₹35,400 से ₹53,000 प्रति माह होता है, जो पद और अनुभव के आधार पर बढ़ता है।
4. बैंकिंग क्षेत्र की नौकरियां
अगर आपको वित्तीय मामलों में रुचि है, तो बैंकिंग क्षेत्र की नौकरियां भी बी.ए. के बाद एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं। बैंकिंग सेक्टर में Probationary Officer (PO) और Clerk जैसे पदों पर भर्ती होती है, जहां बैंकिंग सेवाओं का प्रबंधन और ग्राहकों की सहायता करना शामिल है।
PO का काम बैंक के संचालन को सुचारू रूप से चलाना होता है, जबकि क्लर्क का काम ग्राहकों से संबंधित लेन-देन को संभालना होता है।
इसके लिए IBPS, SBI PO/Clerk की परीक्षाएं देनी होती हैं, और अगर आपने बी.ए. में अर्थशास्त्र पढ़ा है, तो बैंकिंग जागरूकता और सामान्य ज्ञान में आपको काफी मदद मिल सकती है।
शुरुआती वेतन PO के लिए ₹35,000 से ₹45,000 प्रति माह और क्लर्क के लिए ₹20,000 से ₹25,000 प्रति माह होता है, जो समय के साथ बढ़ता रहता है।
5. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
रेलवे में काम करना हमेशा से एक सम्मानजनक और Secure career विकल्प माना गया है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) के तहत Assistant Loco Pilot, Goods Guard, Clerk, Station Master जैसे पदों पर भर्ती होती है।
इन पदों पर काम करना बहुत ही जिम्मेदारी भरा होता है, जैसे असिस्टेंट लोको पायलट का काम ट्रेन संचालन में सहायक बनना है और गुड्स गार्ड का काम मालगाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है।
इसके लिए RRB NTPC और अन्य रेलवे परीक्षाओं की तैयारी करनी होती है, जिसमें बी.ए. में पढ़े गए तर्कशक्ति और सामान्य ज्ञान आपकी बहुत मदद करते हैं।
शुरुआती वेतन ₹25,000 से ₹35,000 प्रति माह होता है, जो आपको एक Steady life जीने में मदद करता है।
6. भारतीय रक्षा सेवाएं
अगर आपका सपना देश की सेवा करने का है और आप अपनी मातृभूमि के लिए कुछ करने की तमन्ना रखते हैं, तो भारतीय रक्षा सेवाएं आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हैं।
NDA और CDS के माध्यम से आप भारतीय सेना, नेवी या एयरफोर्स में अधिकारी बन सकते हैं। आपका काम देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है और एक अधिकारी के रूप में आपको अपनी टीम का नेतृत्व करना और ऑपरेशनल कार्यों का प्रबंधन करना होता है।
अगर Exam की बात की जाये तो NDA और CDS में Written examination और SSB इंटरव्यू की तैयारी करनी होती है, जिसमें बी.ए. में पढ़ी गई Geography and History का अच्छा ज्ञान आपके लिए बहुत सहायक होता है। Selection होने पर शुरुआती वेतन ₹56,100 प्रति माह होता है, साथ ही अन्य भत्ते भी मिलते हैं, जो इस करियर को और भी आकर्षक बनाते हैं।
7. शिक्षक
अगर आपको पढ़ाने का शौक है और आप बच्चों की शिक्षा में योगदान देना चाहते हैं, तो शिक्षक बनना आपके लिए सबसे अच्छा करियर विकल्प हो सकता है।
बी.ए. की पढ़ाई आपको प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए एक मजबूत नींव प्रदान करती है। शिक्षक के रूप में आपका मुख्य कार्य छात्रों को उनके विषयों में सहायता करना और उनकी Educational और Moral development में मदद करना होता है।
इसके लिए राज्य और केंद्रीय TET (Teacher Eligibility Test) की परीक्षा पास करनी होती है। इस पेशे में न केवल आपको सम्मान मिलता है, बल्कि शुरुआती वेतन ₹25,000 से ₹40,000 प्रति माह होता है, जो आपको आत्मनिर्भर बनने में मदद करता है।
8. SSC CHSL
अगर आप सरकारी नौकरी के माध्यम से अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो SSC CHSL के माध्यम से Lower Division Clerk (LDC), Data Entry Operator (DEO), Postal Assistant जैसे पदों पर भर्ती एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
LDC का काम दस्तावेजों का प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों में सहायता करना होता है, जबकि DEO का काम डेटा एंट्री से जुड़ा होता है।
SSC CHSL में Tier 1, Tier 2 और Skill Test होते हैं। बी.ए. में पढ़ी Language skills and general knowledge इसमें बहुत सहायक होते हैं।
इस नौकरी का शुरुआती वेतन ₹19,900 से ₹35,000 प्रति माह होता है, जो एक अच्छे करियर की नींव रखता है।
9. पुलिस सेवाएं
अगर आपको कानून और सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने की इच्छा है और आप अपने समाज की रक्षा करना चाहते हैं, तो पुलिस सेवाओं में Sub-Inspector (SI) और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती आपके लिए एक बढ़िया अवसर हो सकता है।
पुलिस सेवा में सब-इंस्पेक्टर या कांस्टेबल के रूप में कानून व्यवस्था बनाए रखना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है। सब-इंस्पेक्टर का काम जांच करना और केस को सुलझाना होता है, जबकि कांस्टेबल का काम कानून व्यवस्था बनाए रखना है।
इसके लिए राज्य पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी करनी होती है, और बी.ए. में पॉलिटिकल साइंस और समाजशास्त्र की पढ़ाई से कानून और समाज की बेहतर समझ मिलती है।
सब-इंस्पेक्टर के लिए शुरुआती वेतन ₹35,400 से ₹45,000 प्रति माह और कांस्टेबल के लिए ₹21,700 से ₹30,000 प्रति माह होता है।
10. भारतीय डाक विभाग
अगर आपको Stable and honorable नौकरी की तलाश है, तो भारतीय डाक विभाग में Postmaster, Postal Assistant, Sorting Assistant जैसे पदों पर भर्ती एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
भारतीय डाक विभाग में Postmaster, clerk आदि के रूप में काम करना होता है, जिसमें डाक सेवाओं का प्रबंधन शामिल है। पोस्टमास्टर का काम पोस्ट ऑफिस के सभी कार्यों का प्रबंधन करना होता है, जिसमें आपको जिम्मेदारी का अनुभव होता है। इसके लिए पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट की भर्ती परीक्षा पास करनी होती है।
शुरुआती वेतन ₹25,000 से ₹35,000 प्रति माह होता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाता है।
11. विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट
अगर आपको अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में रुचि है और आप विदेश नीति से जुड़े कार्य करना चाहते हैं, तो Foreign Ministry में असिस्टेंट के रूप में Assistant Section Officer (ASO) के पद पर भर्ती आपके लिए बहुत ही रोमांचक हो सकती है।
इसमें विभिन्न देशों के साथ संपर्क बनाए रखना और विदेश नीति से जुड़े प्रशासनिक कार्य शामिल होते हैं। इसके लिए SSC CGL के माध्यम से चयन होता है, और पॉलिटिकल साइंस की जानकारी इसमें बहुत काम आती है।
इस नौकरी का शुरुआती वेतन ₹35,400 से ₹50,000 प्रति माह होता है, जो आपको एक प्रतिष्ठित जीवन जीने में मदद करता है।
12. LIC और अन्य बीमा कंपनियों
अगर आपको सेल्स और क्लाइंट मैनेजमेंट में रुचि है और आप एक चुनौतीपूर्ण करियर चाहते हैं, तो LIC और अन्य बीमा कंपनियों में Apprentice Development Officer (ADO), Assistant जैसे पदों पर भर्ती आपके लिए सही साबित हो सकते हैं।
बीमा कंपनियों में Policy Sales, Client Management और अन्य प्रबंधन से जुड़े कार्य करना होता है। ADO का काम नए एजेंट्स की भर्ती और ट्रेनिंग करना होता है, जबकि असिस्टेंट का काम प्रशासनिक सहायता देना होता है।
इसके लिए LIC ADO/Assistant परीक्षा की तैयारी करनी होती है, और बी.ए. में पढ़ी इकॉनमिक्स और कम्युनिकेशन स्किल्स इसमें सहायक होती हैं।
शुरुआती वेतन ₹25,000 से ₹40,000 प्रति माह होता है, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है।
13. वन विभाग
अगर आपको पर्यावरण संरक्षण और जंगलों से प्रेम है और आप प्रकृति के लिए काम करना चाहते हैं, तो वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर और फॉरेस्ट गार्ड जैसे पदों पर भर्ती एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।
वन रेंजर के रूप में वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का काम करना होता है, जिसमें आपको वन्यजीव संरक्षण, जंगलों की देखभाल, और अवैध गतिविधियों पर नजर रखने का काम करना होता है।
इसके लिए राज्य वन विभाग द्वारा आयोजित परीक्षाएं पास करनी होती हैं। शुरुआती वेतन ₹35,000 से ₹45,000 प्रति माह होता है।
14. सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां (PSU)
सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (PSU) में जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, HR, मैनेजर आदि पदों पर भर्ती होती है। सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, HR, आदि विभागों में काम करना होता है।
इसमें Administrative work, Planning and Implementation, तथा कर्मचारियों का प्रबंधन शामिल होता है। इसके लिए PSU द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाएं देनी होती हैं। इसमें शुरुआती वेतन ₹40,000 से ₹60,000 प्रति माह होता है।
15. आयकर विभाग
अगर आपको वित्तीय जांच और टैक्सेशन में रुचि है, तो आयकर विभाग में आयकर निरीक्षक (Income Tax Inspector) के पद पर आप नौकरी कर सकते है। आयकर विभाग में इंस्पेक्टर के रूप में Tax collection, audit and Tax evasion की जांच का काम करना होता है।
आपका काम Taxpayers के दस्तावेजों की जांच करना और कर चोरी के मामलों की जांच करना होता है। इसके लिए SSC CGL के माध्यम से चयन होता है।
अर्थशास्त्र की जानकारी इसमें सहायक साबित हो सकती है। अगर बात करे शुरुआती वेतन की तो इसमें ₹44,900 से ₹55,000 प्रति माह मिलता है।
16. Customs and Excise Department
Customs and Excise Department में कस्टम्स ऑफिसर, एक्साइज इंस्पेक्टर आदि पदों पर भर्ती होती है। कस्टम्स ऑफिसर के रूप में माल की निगरानी और Tax collection का कार्य होता है। आपको आयात-निर्यात सामान की जांच और टैक्स वसूलना होता है।
इसके लिए SSC CGL के माध्यम से चयन होता है। साथ ही में अगर आप व्यापार और अर्थशास्त्र की पढाई किये हुए है तो काफी मदद मिलती है।
इसमें शुरुआती वेतन ₹44,900 से ₹55,000 प्रति माह होता है।
17. रेलवे में असिस्टेंट स्टेशन मास्टर (ASM)
रेलवे में असिस्टेंट स्टेशन मास्टर (ASM) के पद पर भर्ती होती है। रेलवे स्टेशन के प्रबंधन, ट्रेन मूवमेंट, और यात्रियों की सहायता का काम होता है। आपको ट्रेन की समय सारणी के अनुसार संचालन सुनिश्चित करना और यात्रियों को सूचना देना होता है।
इसके लिए RRB ASM परीक्षा देनी होती है। अगर आपकी जनरल नॉलेज और कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी है तो इसमें काफी मददगार होती हैं। शुरुआती वेतन ₹35,000 से ₹42,000 प्रति माह होता है।
18. पब्लिक सेक्टर बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer)
अगर आपके पास IT, HR, or Marketing में विशेषज्ञता है, तो पब्लिक सेक्टर बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) के रूप में IT Officer, HR Officer, Marketing Officer आदि पदों पर भर्ती होती है।
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के रूप में बैंक के विभिन्न विभागों जैसे IT, HR, Marketing आदि में काम करना होता है। आईटी ऑफिसर बैंक के Software and technical framework को संभालता है जबकि HR Officer कर्मचारी प्रबंधन से जुड़ा होता है।
इसके लिए IBPS SO परीक्षा की तैयारी करनी होती है। Economics और HR की जानकारी इसमें सहायक होती है। शुरुआती वेतन ₹42,000 से ₹60,000 प्रति माह होता है।
Conclusion
BA की पढ़ाई के बाद आपके पास करियर के कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं, खासकर सरकारी नौकरियों के रूप में। ये नौकरियां न केवल आर्थिक रूप से स्थिरता प्रदान करती हैं, बल्कि आपको अपने समाज में सकारात्मक योगदान देने का मौका भी देती हैं।
चाहे आप शिक्षक बनकर नई पीढ़ी को शिक्षित करना चाहें, पुलिस सेवा में कानून और व्यवस्था बनाए रखने का काम करें, या वन विभाग में पर्यावरण की रक्षा का जिम्मा उठाएं—हर विकल्प में आपके लिए एक नया अवसर छिपा है।
सफलता पाने के लिए जरूरी है कि आप सही दिशा में मेहनत करें और अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी लगन से तैयारी करें।
BA ने आपको एक मजबूत आधार दिया है, अब इसे आगे बढ़ाने का समय है। उम्मीद है कि आज आपको अपने करियर में सही चुनाव करने में मदद मिली होगी।

Akash Mahto is a dedicated educator and blogger passionate about helping students prepare for competitive exams. With years of experience in guiding students, Akash shares valuable insights on government job opportunities, exam preparation strategies, and career growth.